Comments

रोमांस और रोमांच से भरपूर बद्रीनाथ: प्रियंका पंडित (गार्गी)

हिन्दू मुस्लिम में पनपते नफरत को प्यार में बदलेगा फिल्म बद्रीनाथ

priyanka pandit bhojpuri actresses


फीचर डेस्क,पटना। भोजपुरी सिनेमा नये वर्ष 2019 का स्वागत फिल्म ‘बद्रीनाथ’ से करने जा रही है। फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर यूट्यूब पर दिसंबर 2018 में ही लांच कर दी गई, जिसे करोड़ों दर्शक पसंद कर रहे हैं। पसंद किये जाने का सबसे बड़ा कारण है इस फिल्म की अभिनेत्री प्रियंका पंडित, अंजना सिंह, रितु सिंह, और चांदनी सिंह। श्री मारुति एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित बद्रीनाथ का निर्देशन किया है धीरू यादव ने और निर्माता हैं शुभ्रांष कुमार राज, जुगल महेश्वरी। 

भोजपुरी फिल्म बद्रीनाथ की कहानी वर्तमान समय में उथल-पूथल कर रही जातिय समीकरण को लेकर बनाई गई जिसमें हिन्दू और मुस्लिम समाज को धर्म के नाम पर बेवजह फसाद करते दिखाया गया है। वैसे गीता-कुरान, मंदिर-मस्जीद, हिन्दू-मुस्लिम विवाद की पृष्ठभूमि भोजपुरिंस की नहीं रही है बहरहाल फिल्म की कहानी ऐसी है तो कलाकार भी क्या करे। एंटरटेनमेंट पसंद करने वाले दर्शकों को निराश होने की जरूरत नहीं है इस फिल्म में गीत, संगीत, रोमांस और रोमांच भरपूर है। विभाकर पांडेय, जाहिद अख्तर के गीतों को मधुर संगीत से सजाया है मशहूर संगीतकार आर.आर. पंकज ने और गायक है नील कमल, ममता रावत, रितेश पांडे, संजीव मिश्रा, हन्नी बी, उदित नारायण, मोहन राठौड़, इंदु सोनाली, जावेद अली, प्रियंका सिंह, आलोक कुमार तथा खुशबू जैन। 

फिल्म में संजीव मिश्रा और प्रियंका पंडित के अलावा अंजना सिंह, रितु सिंह, संजय पांडे, चांदनी सिंह, अनूप अरोरा, महेश आचार्य व मेहनाज़ ने बेहतरीन अदाकारी दिखाई है। फिल्म की नायिका प्रियंका पंडित यानी गार्गी की बात करें तो उनका फिल्मी कैरियर 2013 से शुरू हुई फिल्म ‘जीना तेरी गली में’ से। इस फिल्म के लिये गार्गी पंडित को भोजपुरी अवार्डस् 2014 की सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार से नवाजा गया था। 30 जून 1991 में जन्मी प्रियंका पंडित भोजपुरी सिनेमा की जान है अभिनय की महारथी तो है ही उनका डांस परफॉर्मेंस भी कमाल की होती है। प्रियंका की एक झलक ही दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाली होती है। प्रियंका पंडित यानी गार्गी पंडित जीना तेरी गली में, विलेन एक प्रेम कहानी, दीवानगी हद से, जीगरवाला, लागी नाही छूटे रामा, कर्ज विरासत के, जो जीता वही सिकंदर, बलमा विहार वाला 2, कभी खुशी कभी गम, ईच्छाधारी, हीरो उहे हिरोईन जहां, आवारा बलम, हीरो हेंडसम, मेहरारू नंबर 1,  जैसे फिल्मों में बेहतरीन अभिनय कर भोजपुरी सिनमा में श्रेष्ठता सिद्ध कर चुकी है।

भोजपुरी एक्ट्रेस गार्गी पंडित उर्फ प्रियंका पंडित अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका भोजपुरी सिनेमा की बिंदास, चुलबुली अदाकारा हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फोटो वीडियो शेयर करती रहती हैं जिसे काफी पसंद किया जाता है।

        प्रियंका पंडित की सोशल मीडिया लिंक        

Priyanka Pandit Bhojpuri's Most Beautiful Actress

Feature Desk, Patna. Bhojpuri cinema is going to welcome the new year 2019 with the film Badrinath.The official trailer of the film was launched on YouTube in December 2018, which is crores of viewers. The reason for the choice is the actress Priyanka Pandit, Anjana Singh, Ritu Singh, and Chandni Singh. Dhiru Yadav has directed Badrinath under the banner of Shri Maruti Entertainment and is the producer of Shubhra Kumar Kumar, Jugal Maheswari.The story of the Bhojpuri film Badrinath was created in the present day, with the caste equation being overthrown, in which Hindu and Muslim communities were shown to face unnecessarily in the name of religion. 

The Gita-Koran, temple-masjid, the background of the Hindu-Muslim dispute has not been of Bhojpurins, however, the story of the film is such, what is the artist also doing?Entertainment fans who do not need to be frustrated, the movie has plenty of songs, music, romance and thrill. Apart from Sanjeev Mishra and Priyanka Pandit in the film, Anjana Singh, Ritu Singh, Sanjay Pandey, Chandni Singh, Anoop Arora, Mahesh Acharya and Mehnaz have shown outstanding performances.Talk about the film's heroine Priyanka Pandit i.e. Gargi, her film career started from 2013, in the movie 'Jina Teri Ghali'.For this film, Gargi Pandit was awarded the Bhojpuri Award for Best New Debut of 2014. 

Born in June 30, 1991, Priyanka Pandit is the life of Bhojpuri cinema, acting is a masterpiece and her dance performance is also amazing.Bhojpuri actress Gargi Pandit alias Priyanka Pandit is always in the headlines due to her bold and bold style. Priyanka is a very cute, bubbly performer of Bhojpuri cinema, who is quite active on social media and often shares her photo video which is very much liked.


           प्रियंका पंडित की खूबसूरत तस्वीर          

priyanka pandit bhojpuri actresses

priyanka pandit bhojpuri actresses

priyanka pandit bhojpuri actresses



priyanka pandit bhojpuri actresses

priyanka pandit bhojpuri actresses

priyanka pandit bhojpuri actresses




priyanka pandit bhojpuri actresses

priyanka pandit bhojpuri actresses

priyanka pandit bhojpuri actresses




FACEBOOK



INSTAGRAM


YOUTUBE



TWITTER



upcoming movies in priyanka pandit
  • Movie  : BADRINATH
  • Banner : Shree Maruti Entertainment
  • Starcast : PowerStar Sanjeev Mishra, Priyanka Pandit,Anjana Singh, Ritu Singh, Sanjay Pandey, Chandni Singh,Anup Arora,Mahesh Acharya, Mehnaaz
  • Producer : Subharansh Kumar Rai,jugal Maheshwari
  • Director  : Dheeru Yadav
  • DOP : Gopi Kishan
  • Singers : Neel Kamal, Mamta Rawat, Ritesh Pandey, Sanjeev Mishra, Hunny B., Udit Narayan, Mohan Rathod, Indu Sonali, Javed Ali, Priyanka Singh, Alok Kumar, Khushbu Jain
  • Music Director : R. R. Pankaj
  • Lyrics : Vibhakar Pandey, R. R. Pankaj, Zahid Akhtar
  • Choreographer  : Riki Gupta, Mahesh Acharya
  • Music On : Worldwide Records
नोट-: इस ब्लॉग पर पोस्ट की गई फोटो भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा प्रियंका पंडित की सोशल साइट स्क्रीनशॉट है जिसका उद्देश्य कलाकार के विषय में जानकारी आम जनों तक पहुंचाना है। प्रियंका पंडित के साथ ही पूरी बद्रीनाथ की टीम को सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं।

Popular Posts This Month

Popular Posts This Year