Comments

मिशन मंगल वैज्ञानिकों की कहानी पर आधारित है

मिशन मंगल में अक्षय, विद्या, सोनाक्षी, तापसी जैसे बड़े स्टार 

Mission Mangal Akshay Vidya Sonakshi Taapsee



  • फिल्म का नाम- मिशन मंगल
  • निर्देशक- जगन शक्ति
  • निर्माता- राणा राकेश पृथ्वी प्रकाश बाली, विनोद कुमार अरोड़ा, आर बाल्की, अरुणा भाटिया, अनिल नायडू
  • कलकार- अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हारी, शरमन जोशी, एच.जी. दत्तात्रेय, संजय कपूर, दलीप ताहिल, विक्रम गोखले, मोहम्मद जीशान अय्यूब
  • कहानी- जगन शक्ति
  • संगीत- अमित त्रिवेदी
  • छायांकन- रवि वर्मन
  • संपादन- चंदन अरोड़ा
  • प्रोडक्शन कंपनी-  केप ऑफ गुड फिल्म्स, होप प्रोडक्शंस, फॉक्स स्टार स्टूडियो
  • रिलीज़- 15 अगस्त 2019



फीचर डेस्क मुंबई। फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले निर्मित हिन्दी फीचर फिल्म मिशन मंगल का आधिकारिक ट्रेलर जारी हो चुका है जो कि इन दिनों सोशल मीडिया में खूब धमाल मचा रहा है। मिशन मंगल का निर्देशन किया है जगन शक्ति ने और निर्माता है राणा राकेश पृथ्वी प्रकाश बाली आदि। फिल्म में अहम किरदार में है अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तपसी पन्नू, नित्या मेनन, शरमन जोशी और कीर्ति कुल्हारी।


Mission Mangal Akshay Vidya Sonakshi Taapsee

यह फिल्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिकों की कहानी पर आधारित है, जिन्होंने मार्स ऑर्बिटर में अपना योगदान दिया है। मिशन मंगल की सफलता पर गर्व करते हर एक भारतीय को फिल्म यह बताने की कोशिश करता है कि हमारे वैज्ञानिकों ने इसके लिये कितनी मेहनत की है और किन-किन परिस्थितियों से लड़कर मंगल पर फतह पायी गई। दुनिया के लिये भारत का मिशन मंगल किसी स्वप्न से कम नहीं था। बहरहाल यह फिल्म समाज के युवाओं को नई दिशा दिखा रहा है कि अब युवा इस क्षेत्र में भी काम करके देश की सच्ची सेवा कर सकते हैं। 


Mission Mangal Akshay Vidya Sonakshi Taapsee

फिल्म में राकेश धवन के रूप में अक्षय कुमार। तारा शिंदे के रूप में विद्या बालन। ईका गांधी के रूप में सोनाक्षी सिन्हा। कृतिका अग्रवाल के रूप में तापसी पन्नू। वर्षा गौड़ा के रूप में नित्या मेनन। नेहा सिद्दीकी के रूप में कीर्ति कुल्हारी। परमानेश्वर नायडू के रूप में शरमन जोशी और अनंत अय्यर के रूप में एच.जी. दत्तात्रेय जैसे शानदार वैज्ञानिकों की टीम साथ मिलकर अपने पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह पर एक उपग्रह भेजा, जो कि राष्ट्र के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। 


Mission Mangal Akshay Vidya Sonakshi Taapsee

आधिकारिक ट्रेलर में अक्षय कुमार कहता है- 'इज नो सांइस विदाउट एक्सपेरिमेंट। एक्स्पेरिमेंट नहीं करेंगे तो हमें अपने आप का साइंटिस्ट कहलाने का कोई अधिकार नहीं है। तेल तब पूरी के लिये गरम है तो उसे और गरम नहीं करते। आफ करके गैस बचाके पुरियां तलते रहते है। इस होम सांइस की तकनीक से हम कास्क जाना चाहते है। मुझे ये भी पता नहीं कि करेंगे कैसे, पर करेंगे जरूर। करना ही पड़ेगा सर।' इस तरह के मोटिवेसनल संवाद के साथ और भी कई सोचक घटनाक्रम है मिशन मंगल से जुड़ी। जिस पर से पर्दा 15 अगस्त हो उठेगा जब यह फिल्म रिलीज होगी।






Popular Posts This Month

Popular Posts This Year