Comments

उत्पीड़ित महिलाओं की दर्दभरी दास्तान शॉर्ट मूवी देवी में काजोल, श्रृति और नेहा

काजोल, श्रृति हसन और नेहा धूपिया कर रही है शॉर्ट मूवी


काजोल, श्रृति हसन, नेहा धूपिया, नीना कुलकर्णी, मुक्ता बर्वे, शिवानी रघुवंशी, संध्या म्हात्रे, रामा जोशी और यशस्विनी दयामा

फीचर डेस्क रायपुर। इलेक्ट्रिक एपल्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित शॉर्ट फिल्म देवी का हाल ही में फस्ट लुक किया गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री कालेज काफी लंबे अंतराल के बाद देवी से अपनी शॉर्ट मूवी की शुरूआत करने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन किया है प्रियंका बनर्जी ने और निर्माता है निरंजन अयंगर और रेयान स्टीफन। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह फिल्म 9 ​महिलाओं की कहानी है जो एक छोटे से कमरे में रहती है। सभी 9 महिलाएं अलग-अलग समाज से आती है लेकिन सभी कहानी एक सी है। दुखद घटनाओं से आहत महिलाएं अपनी-अपनी कहानियों को साझा करने दुविधा का सामना करती है। सभी महिलाएं बहुत ही दुखी और दर्द से पीड़ित है। इस शॉर्ट फिल्म देवी में जिन 9 महिलाओं की कहानी दिखाई गई है उसे निभाया है काजोल, श्रृति हसन, नेहा धूपिया, नीना कुलकर्णी, मुक्ता बर्वे, शिवानी रघुवंशी, संध्या म्हात्रे, रामा जोशी और यशस्विनी दयामा ने।
काजोल, श्रृति हसन, नेहा धूपिया, नीना कुलकर्णी, मुक्ता बर्वे, शिवानी रघुवंशी, संध्या म्हात्रे, रामा जोशी और यशस्विनी दयामा

फिल्म अभिनेत्री काजोल ने अपने किरदार बारे में जानकारी देते हुये बताया कि— "मैं अपनी पहली लघु फिल्म के लिए देवी से बेहतर विषय नहीं चुन सकती थी। यह प्रियंका द्वारा लिखा गया एक शक्तिशाली, मार्मिक कहानी है। विशेष रूप से ऐसे कहानी को आज दुनिया के साथ साझा करने की जरूरत है। मेरा चरित्र ज्योति मुझसे कई मायनों में अलग है, लेकिन अनजाने में, हम बहुत कुछ साझा करते हैं। आज के समय में जब लैंगिक भेदभाव, दुर्व्यवहार और हिंसा के बारे में मुखर रूप से बात की जा रही है। देवी जैसी फिल्में कहीं अधिक प्रासंगिक हैं, और मुझे खुशी है कि मुझे भाग लेने का अवसर मिला। ”

काजोल, श्रृति हसन, नेहा धूपिया, नीना कुलकर्णी, मुक्ता बर्वे, शिवानी रघुवंशी, संध्या म्हात्रे, रामा जोशी और यशस्विनी दयामा

फिल्म अभिनेत्री श्रुति हासन ने कहा— "जब मैंने सुना तो मुझे फिल्म का कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया। हम अक्सर महिला के बारे में बात करते हैं, महिलाओं को एक-दूसरे के साथ खड़े होने की जरूरत होती है। देवी इस तरह के एक प्यारे तरीके से उस पहलू को उजागर करती हैं शक्तिशाली संदेश के साथ। यह विचलित करने वाला मार्मिक विषय है। मुझे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी शुरुआत करने के लिए इससे ज्यादा सही फिल्म नहीं मिल सकती थी। "
काजोल, श्रृति हसन, नेहा धूपिया, नीना कुलकर्णी, मुक्ता बर्वे, शिवानी रघुवंशी, संध्या म्हात्रे, रामा जोशी और यशस्विनी दयामा

फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपने अनुभाव साझा करते हुये कहा— "कभी-कभी एक कलाकार के रूप में, आप उस हिस्से के लिए एक फिल्म में काम करते हैं जिसमें आपको पेश किया जाता है और कभी-कभी कहानी के लिए आप निर्देशक को बताने में मदद कर रहे होते हैं। निरंजन, रयान और प्रियंका ने देवी को सुनाया मुझे, और जैसे ही मैंने इसे सुना, मैं निश्चित था कि यही एक कहानी है जिसका मैं हिस्सा बनना चाहती थी। इस फिल्म से मुझे यह सोचने में मदद मिली कि हम उस दुनिया के बारे में सोच रहे हैं जिसमें हम रह रहे हैं और कैसे महिलाओं को अन्य महिलाओं की मदद करने की आवश्यकता है।"

काजोल, श्रृति हसन, नेहा धूपिया, नीना कुलकर्णी, मुक्ता बर्वे, शिवानी रघुवंशी, संध्या म्हात्रे, रामा जोशी और यशस्विनी दयामा

काजोल, श्रृति हसन, नेहा धूपिया, नीना कुलकर्णी, मुक्ता बर्वे, शिवानी रघुवंशी, संध्या म्हात्रे, रामा जोशी और यशस्विनी दयामा

काजोल, श्रृति हसन, नेहा धूपिया, नीना कुलकर्णी, मुक्ता बर्वे, शिवानी रघुवंशी, संध्या म्हात्रे, रामा जोशी और यशस्विनी दयामा

काजोल, श्रृति हसन, नेहा धूपिया, नीना कुलकर्णी, मुक्ता बर्वे, शिवानी रघुवंशी, संध्या म्हात्रे, रामा जोशी और यशस्विनी दयामा

Popular Posts This Month

Popular Posts This Year