Comments

शेरशाह का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज, विष्णु वर्धन द्वारा निर्देशित, सिद्धार्थ मल्होत्रा व कियारा आडवाणी अभिनित फिल्म् 12 अगस्त से अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया पर



सिनेमा। हिन्दी फीचर फिल्म शेरशाह का आधिकारिक ट्रेलर 25 जुलाई को अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया पर रिलीज कर दिया गया है। कुछ ही दिनों में इस आधिकारिक वीडियों ने व्यूज में भी रिकार्ड तोड़ दिया है। हालांकि यह फिल्म प्रदर्शन के लिये पूर्व में ही कतार में था लेकिन कोरोना काल के कारण 2 वर्ष बाद दर्शकों के बीच आ रहा है। 

शेरशाह की कहानी -

शेरशाह (Shershaah) एक बायोपीक मूवी है जो कि विष्णु वर्धन द्वारा निर्देशित है। बताया जा रहा है यह फिल्म एक सिपाही की जीवन पर आधारित है जिसमें परमवीर चक्र से सम्मानित, सेना के कप्तान विक्रम बत्रा की जीवन यात्रा को रेखांकित किया गया है। फिल्म शेरशाह में अहम किरदार में है सिद्धार्थ मल्होत्रा जो कि दोहरी भूमिका में हैं, बत्रा और उनका जुड़वां भाई विशाल। अभिनेत्री कियारा आडवाणी डिंपल चीमा का किरदार निभाई हैं।

shershaah release date 

कोरोना काल के बाद पुन: पटरी पर लौटती सिनेमा की गाड़ी में शेरशाह बॉलीवुड और हिंदी फिल्म में विष्णुवर्धन द्वारा निर्देशन पहली फिल्म है। जो कि 12 अगस्त 2021 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने वाली है।

शेरशाह फिल्म में खास- 

शेरशाह में पारिवारिक कहानी के साथ देशप्रेम की भावना जगाती सेना की महती भूमिका को पर्दे पर दिखाता हुआ चलचित्र अपने दमदार संवाद के कारण भी चर्चा में है। ट्रेलर के शुरूआत में ही- ‘एक फौजी के रूतबे से बड़ा और कोई रूतबा नहीं होता। धरती के शान से बड़ी और कोई शान नहीं होती। और अपने देश से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।’ ये ओजपूर्ण संवाद है लेप्टिन जनरल बत्रा का जो कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया है। 1999 के कारगिल युद्ध के अजेय योद्धा जो दुश्मनों पर टूट पड़े थे, जिनके पराक्रम से भारत विजयी हुआ ऐसे पीवीसी पुरस्कार विजेता बहादुर भारतीय सैनिक कैप्टन विक्रम बत्रा की सच्ची कहानी, उनका साहस शाश्वत, स्मृति भारतीय जनमानस में अमिट है। जिसे अब रूपहले पर्दे पर देखना वाकई एक गौरवपूर्ण सम्मान होगा।

सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में जाने- 



सिद्धार्थ मल्होत्रा एक भारतीय अभिनेता हैं। उनका जन्म 16 जनवरी 1985 को दिल्लीर में हुआ था। सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरूआत 18 वर्ष की आयु से एक मॉडल के रूप में किया। 2012 में उन्होंने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में प्रमुख भूमिका के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ डेब्यू मेल आर्टिस्ट का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। सिद्धार्थ मल्होत्रा के फिल्मों की बात करे तो वे स्टुडेंट ऑफ़ द ईयर, हंसी तो फंसी, ब्रदर्स मोंटी फर्नांडीस, कपूर एण्ड सन्स, ए जेन्टलमैन, अय्यारी, जबरिया जोड़ी आदि में अहम किरदार निभा चुके हैं।

कियारा आडवाणी के बारे में जाने- 



कियारा आडवाणी एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड फ़िल्मों में काम करती हैं। उनका जन्म 31 जुलाई 1992 को मुंबई में हुआ था। कियारा का बचपन का नाम आलिया है, उनके पिता  जगदीप आडवाणी भारतीय हिन्दू तथा माँ जेनेविज जाफरी मुस्लिम व ब्रिटिश मूल की हैं। उन्होंने अपनी स्नातक जय हिंद कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में की हैं। कियारा अडवानी ने अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत 2014 में फ़िल्म फ़गली से किया। उसके 2016 में हिंदी बायोपिक एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी, और फिर 2018 में तेलुगु फिल्म अने नेनु में दिखाई दी। कियारा अडवानी फ़गली और एम.एस. धोनी : द अनटॉल्ड स्टोरी के अलावा मशीन, लस्ट स्टोरीज़, विनया विधेय, लक्ष्मी बम, इंदु की जवानी जैसे फिल्मों के दम पर दर्शकों में अपनी खास पहचान बना चुकी है।

Popular Posts This Month

Popular Posts This Year