Comments

mohini ghosh मोहिनी घोष भोजपुरी की दिवानी

मिस कोलकाता मोहिनी घोष भोजपुरी सिनेमा में सक्रिय




भोजपुरी सिनेमा अब आंचलिकता की दीवार तोड़ कर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। भोजपुरी सिनेमा के विकास में जितना योगदान यूपी, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड के लोगों का रहा है उतना ही योगदान बाहर के गैर भोजपुरी प्रदेश के कलाकारों का रहा है। सिनेमा के इतिहास में स्वर्णिम दौर की फिल्म नदिया के पार को ही देख लिजिए। कल्पना के बाहर रही है फिल्म की सफलता। एक ही फिल्म का वर्षो तक सिनेमाघरों में टिके रहना यह साबित करता है कि क्षेत्रिय सिनेमा में भोजपुरी का क्या स्थान है। 



आर्थिक रूप से भले ही कन्न्ड, तामिल, तेलगू से पीछे है पर प्रतिभा यहां कि किसी भी से कमतर नहीं है। यही कारण है भोजपुरी सिनेमा में गैर भोजपुरी प्रांत के कलाकार भी अपना कैरियर सवांर रहे है। महिला कलाकारों की बात की जाये तो देश के लगभग सभी प्रांतों के कलाकार भोजपुरी में काम कर रहे। खास कर पंजाब, छत्तीसगढ़, कोलकाता और महाराष्ट्र की लड़कियां भोजपुरी की ओर रूख कर रही है। इन्ही में से एक नाम है मोहिनी घोष का जो कोलकाता से ताल्लूक रखती है और भोजपुरी में अच्छी सफलता प्राप्त कर रही है।




मोहिनी घोष बांग्ला फिल्म के अलावा कुछ हिन्दी सिनेमा में भी काम कर चुकी है। मोहिनी ने अपनी कैरियर की शुरूआत मॉडलिंग से कि उन्हे 2011 में मिस कोलकाता के खिताब से नवाजा गया। कई टेलीविजनों में काम करने के बाद उन्हें भोजपुरी में काम करने का अवसर मिला जो 2013 में रिलीज हुई और फिल्म का नाम है दिल हो गईल कुर्बान। इसके बाद 2014 विजय तिलक, 2014 रेजा, 2015 दुलारा, 2016 दिलदार सजना, जिला चंपारण, ड्राईवर राजा, राधे, दिल त हो गईल तोहार, औरत खिलौना नहीं, प्यार में, कइसे हो जाला प्यार जैसे फिल्मों में उन्होने बेहतरीन आदाकारी का जलवा बिखेरा।





मोहिनी घोष को पहली फिल्म में सफलता मिल गई, कई पुरूस्कार उन्हे मिला है। मोहिनी कहती है फिल्म को सफलता बोल्ड सिन नहीं दिलाते बल्कि कहानी और कलाकारों की अदाकारा से फिल्म सफल होती है। उन्हे भोजपुरी से बेहद प्यार है इसलिये जमकर पसीना बहा नहीं भोजपुरी सिनेमा के लिये। मोनालिसा के बाद मोहिनी घोष कोलकाता की दूसरी सफल कलाकार है जिसने भोजपुरी में अपनी जगह बनाई। भोजपुरी सिनेमा से कई हिरोईन छत्तीसगढ़ी सिनेमा की ओर भी रूख कर रही। बहरहाल छत्तीसगढ़ी सिनेमा अभी तक उद्योग के रूप में स्थापित नहीं हुआ है फिर भी हर साल लगभग 20-25 फिल्म बन ही जाती है। क्षेत्रिय कलाकार एक दूसरे के अंचल में जाकर काम कर रहे है ये फिल्म के साथ-साथ सामाजिक दृष्टिकोण से भी अच्दा वातावरण तैयार कर रहा है।






सोशल साइट्स पर मोहिनी घोष-





 

मोहिनी घोष की फिल्में-

2013 दिल हो गईल कुर्बान, 2014 विजय तिलक, 2014 रेजा, 2015 दुलारा, 2016 दिलदार सजना, जिला चंपारण, ड्राईवर राजा, राधे, दिल त हो गईल तोहार, औरत खिलौना नहीं, प्यार में, कइसे हो जाला प्यार,











नोट- इस ब्लॉग में पोस्ट सभी फोटाग्राफ भोजपुरी सिनेमा की प्रसिद्ध अदाकारा मोहिनी घोष जी की स्वयं की सोशल साइटस पर अपलोड की गई फोटोग्राफ का स्क्रीनशॉट है जिसका उद्देश्य एक महान कलाकार के विषय में जानकारी आम जनों तक पहुंचाना है। मोहिनी घोष जी को उनकी कामयाबी के लिये बहुत-बहुत बधाई ...

Popular Posts This Month

Popular Posts This Year