Comments

'जबरिया जोड़ी' बन गई परिणीति और सिद्धार्थ की

जबरिया जोड़ी 2 अगस्त को रिलीज होगी





  • फिल्म- जबरिया जोड़ी
  • निर्देशक- प्रशांत सिंह
  • निर्माता- एकता कपूर, शोभा कपूर, शैलेश आर सिंह
  • लेखक- संजीव के. झा
  • कलाकार- सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, अपारशक्ति खुराना, रुस्लान मुमताज, चंदन रॉय सान्याल, नीरज सूद, अरीफी लांबा, योगिता राठौर, शीबा चड्ढा, आर्यन अरोड़ा, गुरकीत कौर, मोहित बघेल, शरद कपूर, अलंकृता सहाय, ऐली अवराम 
  • संगीत- तनिष्क बागची, अशोक मस्ती, विशाल मिश्रा
  • सिनेमैटोग्राफी- विशाल सिन्हा
  • संपादन- रितेश सोनी
  • प्रोडक्शन कंपनी- बालाजी मोशन पिक्चर्स, कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, एएलटी एंटरटेनमेंट
  • रिलीज- 2 अगस्त 2019

फिचर डेस्क मुबई। बालाजी मोशन पिक्चर्स, कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, एएलटी एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित रोमांटिक हास्य मूवी जबरिया जोड़ी 2 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन किया है प्रशांत सिंह ने और निर्माता है एकता कपूर, शोभा कपूर तथा शैलेश आर.सिंह। 'बिहार में तीन तरह की जोड़ियां बनती है बाबू हिम्मत वालों की अरेंज जोड़ी, किस्मत वालों की लव जोड़ी और दहेज की लालचियों की जबरिया जोड़ी।' ये है फिल्म की आधिकारिक ट्रेलर की पहली लाइन जिससे स्टोरी आगे बड़ती है और बिहार में प्रचलित दूल्हे के अपहरण की कहानी को पर्दे पर उकेरने की कोशिश करती है। अभय सिंह के रूप में सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभय के पिता के रूप में जावेद जाफरी अपहरण कराके शादी करने का काम करते है। 

अचानक एक मोड़ पर जबरिया शादी कराने वाले अभय सिंह से बबली यादव के रूप में परिणीति चोपड़ा की मुलाकात होती है। बबली के पिता के रूप में संजय मिश्रा को भी अपनी बेटी की ब्याह की चिंता है लेकिन कहीं लग नहीं रहा है। इधर बबली और अभय की नजदीकियां बढ़ती है और इश्क, महोब्बत तक पहुंच जाती है। उनके प्यार के गीत और ठुमकों से पटना, बलिया, छपरा क्या पुरा जिला हिले ला। कहानी उस वक्त नया मोड़ लेती है जब अभय राजनीति में आता है और एमएल बनने का ख्वाब देखता है। अभय और बबली अलग होकर भी अलग नहीं रह पा रहे है दोनो जबरिया शादी के जिद में अड़े है और इसी चक्कर में दोनो एक दूसरे का अपहण करा रहे है। अब आगे स्टोरी में क्या दोनो की शादी होती है या नहीं यह तो पूरी फिल्म देखने के बाद ही जान पायेंगे फिलहाल प्रतिक्षा करते है 2 अगस्त का जब फिल्म रिलीज होगी।

  • फिल्म में क्या खास है- फिल्म की कहानी आसानी से दिमाक में घूसती है, ज्यादा मगजमारी की जरूरत नहीं है। घड़ी-घड़ी हंसी और गुदगुदी के बीच रोमांस और मारधाड़ अच्छा मनोरंजन करता है। गाने तो भोजपुरी अंदाज में जबदस्त तरीके से परोसा गया है, आइटम के साथ। कुल मिलाकर कहे तो पैस वसुल फिल्म है। 
  • कौन न देखे- इस फिल्म को ऐसे लोग न देखे जो हंसना और हंसाना पसंद नहीं करते है या छोटे शहर या गांव की कहानी को पसंद नहीं करते है। फालतू के तामझाम देखने के शौकिन है और कपड़े-सपड़े के भीतर तांक झांक करने वाले तो यह फिल्म बिलकुल न देखे क्योकि इस फिल्म ऐसा कुछ भी नहीं। जबरिया जोड़ी एक साफ सुथरी मनोरंजक फिल्म है।

















Popular Posts This Month

Popular Posts This Year