Comments

लेजली त्रिपाठी रंगरसिया के बाद रंगोबती में भी

छत्तीसगढ़ी फिल्म रंगोबती की नायिका लेजली त्रिपाठी






फीचर डेस्क रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा में बाहर की नायिकाओं का आना और जाना बना हुआ है लेकिन रंगोबती की हिरोईन लेजली त्रिपाठी के आने से ऐसा लगता है कि उनके काम को यहा काफी सराहा जा रहा है तभी तो रंगरसिया के बाद रंगोबती में भी उनकी अहम भूमिका है। लेजली त्रिपाठी वैसे तो उड़िसा से ताल्लुक रखती है किन्तु उड़िया के अलावा तेलुगु, तमिल, भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी जैसे आंचलिक सिनेमा के साथ हिन्दी में भी भाग्य आजमा रही है। अभिनय और मॉडलिंग के अलावा लेजली लेखन में भी विशेष रूची रखती है।
उड़िसा की केंद्रपाड़ा में जन्मी लेजली त्रिपाठी ने अपनी फिल्मी कैरियर की शुरूआत 2012 से की और उन्हे पहला बड़ा मौका मिला 2014 में बॉलीवुड मूवी W के रूप में, जिसका निर्देशन तरुण मदन चोपड़ा ने किया था। लेजली अब तक कई वीडियो एलबम के साथ ही उड़िया, भोजपुरी तेलुगु, तमिल और छत्तीसगढ़ी में अच्छा काम कर रही है।

अभिनय के अलावा उन्हे लेखन का भी सौक है जिसे पुरा करने के लिये उन्होंने एशियन कॉलेज ऑफ़ जर्नलिज़्म, चेन्नई से पत्रकारिता की पढ़ाई की। अपने लेखों के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों की बात करने वाली लेजली त्रिपाठी को शिक्षा, कला, संस्कृति, सामाजिक सेवा, अन्याय और महिला अधिकारों के खिलाफ सक्रियता में योगदान के लिए राज्यपाल पुरस्कार, राज्य राजीव गांधी समन, यूथ आइकन अवार्ड, फन फियरलेस फीमेल आइकन से नवाजा जा चुका है।














Popular Posts This Month

Popular Posts This Year