Comments

फिल्म द व्हाइट टाइगर एक उपन्यास पर आधारित है, लंबे अंतराल बाद प्रियंका, राजकुमार और महेश मांजरेकर साथ



  • फिल्म द व्हाइट टाइगर एक उपन्यास पर आधारित है, लंबे अंतराल बाद प्रियंका, राजकुमार और महेश मांजरेकर साथ
  • अरविंद अडिगा का उपन्यास द व्हाइट टाइगर के शब्दों को अब चित्रपट में दिखाएंगे निर्देशक रामिन बहारानी
  • अमेरिकन बहुरानी प्रियंका चोपड़ा जोनास की बहुप्रतिक्षित मूवी द व्हाइट टाइगर 22 जनवरी को होगी रिलीज 
  • अति महत्वाकांक्षी चतुर बालक के अच्छे-बुरे दौर को रेखांकित करता फिल्म द व्हाइट टाइगर का ट्रेलर रिलीज 

सिनेमा। फिल्म द व्हाइट टाइगर का आधिकारिक नेटफ्लिक्स पर‍ रिलीज हो चुका है। जिसका निर्देशन रमिन बहारानी ने किया है और मुकुल देवड़ा निर्मित है। फिल्म में अहम किरदार में प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव, आदर्श गौरव बलराम, महेश मांजरेकर और नलिलेश नील है। बहरहाल ये फिल्म में अंग्रेजी है, और अन्य‍ कई भाषाओं में 22 जनवरी 2021 को रिलीज किया जायेगा। 


बताया जा रहा है कि यह फिल्म द व्हाइट टाइगर अरविंद अडिगा के उपन्यास पर आधारित है जो कि 2008 में प्रकाशित हुआ था। यह उपन्यास एक वैश्विक रूप से विश्व स्तर पर भारत के वर्ग संघर्ष का एक गहरा विनोदी परिप्रेक्ष्य प्रदान करता है। उपन्यास के नायक बलराम एक गांव का गरीब लड़का है, वे अपनी दादी, माता-पिता, भाई के साथ संयुक्त परिवार में रहता है। बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि का चतुर बच्चा, परिस्थिति से लड़कर कुछ बड़ा करने की ललक रखता है। एक जमींदार के यहां ड्राइवर की नौकरी करता है। इस दौरान वह दिल्ली में अपने पूरे समय, भ्रष्टाचार के संपर्क में रहकर गरीब और अमीरों के बीच के फासले को करीब से देखता है। 


ड्राइवर की नौकरी के दौरान हुए एक हादसे ने उसकी जीवन की दिशा बदल कर रख दी और आगे चलकर बलराम भी अमीर बनने के लिए वो सभी काम करता है जिसे अपराध कहा जाता है। नौकर से मालिक बनने तक के जीवन के उठापटक को रेखांकित करता यह फिल्म दर्शकों के बीच गहरे रहस्य के बारे में सोचने को विवश करता है। बॉलीवुड में ये पहला उपन्यास नहीं है, लेकिन कहानी की पृष्ठभूमि के हिसाब से देखे तो पहली बार इस तरह का नया और वर्तमान दौर की कहानी जो कि सत्य घटना का अहसास करता है। फिल्म में एक अमीर भारतीय जोड़े के रूप में प्रियंका चोपड़ा जोनास और राजकुमार राव है की शानदार भूमिका है। प्रियंका शादी के बाद कुछ अंतराल लेकर यह फिल्म आ रही यह भी एक खास बात है। वहीं हलवाई और ड्राइवर जैसे गरीबी से उठकर एक उद्यमी बनने तक अपनी बुद्धि और चालाकी का उपयोग करने वाला आदर्श गौरव का यह पहला बड़ा किरदार है। 


चर्चित उपन्यास के पात्रों को निर्देशक किस हद तक पर्दे पर उतार पाये है और कलाकारों ने कितना उसे निभाया है यह तो पूरी फिल्म देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बहपरहाल प्रतिक्षा करते है पूरी फिल्म का जो कि 22 जनवरी 2021 को रिलीज की जायेगी।   


  • फिल्मे का नाम - द व्हाइट टाइगर
  • निर्माता - मुकुल देवड़ा 
  • निर्देशक - रमिन बहारानी  
  • कलाकार - आदर्श गौरव, प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव, महेश मांजरेकर, नलिलेश नील। 
  • संगीत - डैनी बेन्सी 
  • रिलीज़ - 22 जनवरी 2021

Popular Posts This Month

Popular Posts This Year